राजस्थान में कानून का इकबाल खत्म- बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज | 04 May 2022 01:30

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज, बिजौलिया। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया बिजौलिया भाजपा मंडल द्वारा आयोजित ज्ञापन और धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आज बिजौलिया उपखंड मुख्यालय पर पहुंचे। इस दौरान लोगों को संबोधित करते हुए पूनिया ने जोधपुर में हुए साम्प्रदायिक उपद्रव पर राजस्थान सरकार को आड़े हाथों लेते हुए गहलोत सरकार पर जमकर बरसे। प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए उन्होने कहा कि राजस्थान में कानून का इकबाल खत्म हो गया है। 3 साल में 7 लाख से अधिक एफआईआर दर्ज हुई हैं। इस अवधि में महिला और दलितों के साथ बहुसंख्यक वर्ग पर अत्याचार बहुत बढ़े। पूनिया ने कहा की बिजौलिया क्रांतिकारियों की धरती है। इस धरती से शुरू होने वाला आंदोलन प्रदेश की कांग्रेस सरकार की जड़ खोद देगा। इस दौरान भाजपा नेताओं ने पूनियां को गदा भेंट की जिस पर पूनिया ने चुटकी लेते हुए कहा कि इस गदा से 2023 में कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेकेंगे।

राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

बिजौलिया में भाजपा मंडल के साथ पूनिया ने एसडीएम सीमा तिवारी को राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन दिया। इस दौरान विधायक गोपाल खंडेलवाल, जिला भाजपा अध्यक्ष लादू लाल तेली, मंडल अध्यक्ष मनोज गोधा, जिला भाजपा उपाध्यक्ष संजय धाकड़ सहित, तेली महासभा के प्रदेश अध्यक्ष शिव चंद्रवाल सहित सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद थे।

PFI से प्रेम करती है गहलोत सरकार-पूनिया

करौली और जोधपुर की साम्प्रदायिक घटनाओं पर बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि गहलोत सरकार पीएफआई से प्रेम करती है, और बहुसंख्यकों को दुत्कारती है। गहलोत जहां से खुद विधायक हैं वहां बहुसंख्यक वर्ग पर हुए अत्याचार को गहलोत छोटी मोटी घटना मानते हैं। जोधपुर में हुई घटना सरकार के लिये शर्म की बात है। अपराधियों की लाठी पुलिस पर भी चल जाती है यह सरकार के इकबाल खत्म होने का प्रमाण है। इस दौरान बीजेपी नेता ने प्रदेश सरकार को किसानों की कर्ज माफी, बेरोजगारी, बिजली, सड़क आदि की नाकामियां गिनाते हुए गहलोत सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताया।


भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C