महिला आश्रम की 2 छात्राओं को मिली स्कूटी

पंकज पोरवल | 07 May 2022 05:02

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज,भीलवाड़ा। माणिक्यलाल वर्मा महिला आश्रम उच्च माध्यमिक विद्यालय की 2 छात्राओं प्रियंका सोनी, संजना जीनगर को इन्दिरा प्रियदर्षिनी पुरस्कार के तहत शुक्रवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सुभाषनगर में आयोजित समारोह में स्कूटी प्रदान की गई। यह जानकारी देते हुए संस्था सचिव वन्दना माथुर ने बताया कि विद्यालय की श्रेष्ठ परीक्षा परिणाम देने की परम्परा रही हैं। हर वर्ष कई छात्राओं को इन्दिरा प्रियदर्षिनी पुरस्कार एवं सैकडो छात्रायें गार्गी पुरस्कार प्राप्त करती हैं। संस्था प्रबन्धन एवं प्रधानाचार्या दीप्ति अजमेरा ने छात्राओं को बधाई दी एवं छात्राओं का सम्मान किया गया।          

भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C