मनाई नृसिंह जयंती: खम्भ फाड प्रकटे भगवान नृसिंह ने बचाया भक्त प्रहलाद को

पंकज पोरवाल | 15 May 2022 06:22

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज़, भीलवाड़ा। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी शहर के पुराना भीलवाड़ा के रायजी मोडा की गली स्थित श्री नृसिंह मंदिर में शनिवार को हर्षोउल्लास के साथ नृसिंह जयंती मनाई गई। नृसिंह जयंती महोत्सव कार्यक्रम संयोजक मोनू तोषनीवाल ने बताया कि श्री नृसिंह जयंती महोत्सव लगभग 200 वर्षो से मनाया जा रहा जा रहा है। इस दिन प्रातः सुबह भगवान नृसिंह जी का दुग्धाभिशेक व हवन किया गया। तथा पुरे मंदिर को फुलो व गुब्बारो से सजाया गया। शाम को संध्या समय महाआरती की गई उसके बाद प्रसाद वितरण किया गया। इस दिन जैसे ही सांझ ढ़लते ही कोठी में अगरबत्ती लगाते समय भगवान नृसिंह शक्ति का आभास होने लगता है।

नरेश पांडीया ने निभाया नृसिंह अवतार: नृसिंह अवतार का रूप कैलाश सुल्तानिया लगभग 50 सालों से निभाते आ रहे है। लेकिन पिछले साल कोरोना मे निधन होने के कारण पहली बार नरेश पांडीया ने नृसिंह अवतार का किरदार निभाया। तथा भक्त पहलाद का किरदार हरि ने निभाया।

लाला सोनी निभाता है हिरण्य कश्यप का किरदार

क्षेत्र निवासी लाला सोनी जो कि इस दिन सुबह से अपना हिरण्य कश्यप रूप धारण कर के गली मोहल्ले में अपना ताण्डव करता है। किसी से कुछ भी छीन ले जाता है। संाझे ढ़लते ही मन्दिर प्रांगण में हजारों श्रद्वालुओं के बीच यह स्वांग होता है।

कोठी की विशेषता

संयोजक मोनू तोषनीवाल ने बताया कि कागज की कोठी के फटते ही श्रद्वालु लूट लेते है। ऐसी मान्यता है कि इस टुकडे को अपने घरों, तिजोरी में रखने से लक्ष्मी का वास रहता है। और गेहु मे रखने से यह कभी खराब नहीं होता है। यह कोठी की विशेषता है। साथ ही कोठी के फटने के साथ भगवान नृसिंह का ढोल - नगाडों के साथ स्वागत किया जाता है।

भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C