सुजान क्षत्रिय सेवा संस्थान छात्रावास में प्रताप जयंती मनायी

मूलचन्द पेसवानी | 03 Jun 2022 07:50

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज, शाहपुरा। सुजान क्षत्रिय सेवा संस्थान, शाहपुरा के छात्रावास परिसर में महाराणा प्रताप जयंती का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाराणा प्रताप के जीवन परिचय एवं आदर्श जीवन पर प्रकाश डाला। 

युवाओं को उनके जीवन चरित्र को अपनाने व उसके अनुसार जीवन को नई दिशा देने के लिए आह्वान कर प्रेरित किया गया। ठा भगवत सिंह राणावत शहर अध्यक्ष, मेवाड़ क्षत्रिय महासभा, गोवर्धन सिंह राणावत महामंत्री सुजान क्षत्रिय सेवा संस्थान, तेजेंद्र सिंह नरूका कोषाध्यक्ष सुजान क्षत्रिय सेवा संस्थान, गोविंद सिंह राणावत, विक्रम सिंह शक्तावत ,चंद्रभान सिंह खंगारोत, डा.भगवत सिंह कानावत, वीरेंद्र सिंह खंगारोत, दौलत सिंह, महावीर सिंह, जगदीश सिंह, जोरावर सिंह राणावत एवं एवं युवा छात्र छात्राएं तथा गणमान्य सरदार उपस्थित हुए। सभी ने महाराणा प्रताप की जीवन आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया।

भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C