गौशाला में की गायों की पूजा कर पुत्र की दीर्घायु के लिए की कामना

महेन्द्र नागौरी | 04 Sep 2021 01:47

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज - शहर के मालोला रोड स्थित श्री पशुपतिनाथ महादेव गौशाला में महिलाओं द्वारा अपने-अपने पुत्र की दीर्घायु की कामना करते हुए शनिवार को बछ बारस पर्व मनाया गया । गौशाला अध्यक्ष हरि भोजा गुर्जर ने जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार सुबह से ही गौशाला के आसपास की महिलाएं हाथों में पूजा की थाली लेकर गौशाला की बछड़े वाली गाय की पूजा अर्चना की। उन्होंने बताया कि महिला ओं ने गौ माता को गुड़ चने खिलाकर, तिलक लगाकर, माला पहनाकर, कुमकुम चंदन दही से गौ माता की पूजा करके गौमाता को नए वस्त्र देकर गौ माता की परिक्रमा की एवं बछ बारस की कहानियां सुनाई एवं भजन कीर्तन किए। इस अवसर पर गौशाला उपाध्यक्ष रवि कुमार गुर्जर, प्रकाश कंवर, परिवर्तन सिंह सोलंकी, विमला रेगर, तारा गुर्जर,श्याम लाल सैनी आदि कई कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु उपस्थित थे।

भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C