बठिंडा मिलिट्री स्टेशन में फायरिंग: चार जवानों की मौत, सादे कपड़ों में था हमलावर

दैनिक भीलवाड़ा | 12 Apr 2023 07:05

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज। पंजाब के बठिंडा मिलिट्री स्टेशन के अंदर बुधवार तड़के करीब 04: 35 बजे फायरिंग की घटना हुई। इस घटना में चार जवानों की मौत हो गई। स्टेशन क्विक रिएक्शन टीमों को सक्रिय कर दिया गया। पूरे इलाके को घेर लिया गया और सील कर दिया गया। सर्च ऑपरेशन जारी है। आर्मी ने बताया कि फायरिंग सुबह 4:35 बजे हुई और अब यह बंद हो गई है। आर्मी ने अभी इसे आतंकवादी हमला नहीं बताया है। यह भी साफ नहीं है कि मारे गए लोग जवान हैं या सिविलियंस।

दरअसल, बुधवार तड़के बठिंडा मिलिट्री स्टेशन के अंदर संदिग्ध गतिविधियां देखी गईं। जवानों ने तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान संदिग्ध ने जवानों पर फायरिंग कर दी। फायरिंग में चार जवानों की मौत हो गई। फायरिंग करने वाला सादे कपड़ों में था। मिलिट्री स्टेशन में फायरिंग पर बठिंडा एसएसपी का बयान आया है। उन्होंने कहा कि मिलिट्री स्टेशन में फायरिंग आतंकी घटना नहीं है। यह आपसी फायरिंग का ही मामला हो सकता है। बताया जा रहा है कि बठिंडा मिलिट्री स्टेशन के अंदर से चार शव मिल चुके हैं।

 2 दिन पहले राइफल गायब हुई थी

पंजाब पुलिस सूत्रों ने बताया कि 2 दिन पहले एक राइफल और 28 गोलियां गायब हुई थी। इस घटना के पीछे आर्मी का ही कोई व्यक्ति हो सकता है।

भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C