राज्यसभा की 16 सीटों के लिए मतदान शुरू:सीएम गहलोत खुद बने पोलिंग एजेंट;CM गहलोत ने डाला पहला वोट,इलेक्शन में पहली बार नेटबंदी

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज | 10 Jun 2022 06:27

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज। चार राज्यों की 16 राज्यसभा सीटों के लिए वोटिंग शुरू हो चुकी है। इनमें राजस्थान की 4, हरियाणा की 2, महाराष्ट्र की 6 और कर्नाटक की 4 सीटें शामिल हैं। दरअसल, आज राज्यसभा की 57 पर चुनाव होने थे, लेकिन 41 सीटों पर प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। 16 सीटों के लिए इन राज्यों में पक्ष और विपक्ष में कांटे की टक्कर है। क्रॉस वोटिंग के खतरे को देखते हुए सभी दलों ने अपने-अपने विधायकों को सुरक्षित ठिकानों पर भेजा हुआ था, जिन्हें वापस बुला लिया गया है। वोटिंग के लिए ये विधायक आज बाड़ेबंदी से बाहर आ गए हैं। चुनाव दिलचस्प होने की संभावना है और पूरे देश की नजर भी इनके परिणामों पर रहेगी। उधर राजस्थान में विधायकों की खरीद-फरोख्त की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने आमेर क्षेत्र में 12 घंटे के लिए इंटरनेट बंद कर दिया है। 

राज्यसभा चुनाव की वोटिंग शुरू होते ही पहला वोट मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने डाला है। सीएम के बाद बसपा से कांग्रेस में आए मंत्री राजेंद्र गुढ़ा ने राज्यसभा के लिए वोट डाला। कांग्रेस और बीजेपी के विधायक वोटिंग के लिए लाइन में लग गए हैं। दोनों ही पार्टियों के वरिष्ठ नेताओं ने विधायकों को एरर फ्री वोटिंग के लिए हिदायतें दी हैं। इधर, पहली बार राज्यसभा चुनाव में नेटबंदी की गई। राज्यसभा चुनावों में कांग्रेस-बीजपी को क्रॉस वोटिंग का डर सता रहा है। कांग्रेस में विधायकों को उदयपुर से जयपुर शिफ्ट करने तक यह नहीं बताया गया कि कौन विधायक किस उम्मीदवार को वोट देगा। रात तक कई मंत्री और विधायक यह पूछते रहे कि वोट किसे देना है। कांग्रेस ने रणनीति के तहत आखिरी वक्त में विधायकों को पहली प्रायोरिटी वाले उम्मीदवार के बारे में बताया। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत खुद एक-एक वोट देंखेंगे। 9 बजे से 4 बजे तक वोटिंग होगी। इससे पहले बीजेपी विधायक दो लग्जरी बसों में विधानसभा पहुंचे। राज्यसभा की पूर वोटिंग और काउंटिंग के वक्त मुख्यमंत्री अशोक गहलोत मौजूद रहेंगे। सीएम अशोक गहलोत खुद पोलिंग एजेंट बने हैं, इसलिए हर कांग्रेस विधायक वोट देने के बाद सीएम को बैलेट दिखाएंगे। कांग्रेस के 108 विधायक गहलोत को वोट दिखाएंगे।

राजस्थान की चार राज्यसभा सीटों में से दो कांग्रेस और एक भाजपा के खाते में जानी तय है। चौथी सीट पर कांग्रेस के प्रमोद तिवारी और निर्दलीय प्रत्याशी सुभाष चंद्रा के बीच टक्कर है। चूंकि राजस्थान में कांग्रेस की अशोक गहलोत की सरकार है। गहलोत विधायकों पर मजबूत पकड़ रखने वाले नेता हैं। उनकी पहुंच केवल कांग्रेस और निर्दलीय विधायकों में ही नहीं बल्कि यहां तक कहा जाता है कि जरूरत पड़ने पर वह भाजपा विधायकों को भी तोड़ने का दमखम रखते हैं। वहीं, निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर सुभाष चंद्रा ने नाराज चल रहे विधायकों को अपने पाले में लाने के लिए पूरी ताकत लगा रखी है। भाजपा की ओर से भी उनकी पूरी मदद की जा रही है। CM अशोक गहलोत ने क्रॉस वोटिंग की आशंका को भांपते हुए एक-एक विधायक की नाराजगी दूर करने की कोशिश की है। इस सिलसिले में उन्होंने पिछले दिनों ताबड़तोड़ आदेश भी जारी किए।

ये है जीत का गणित: राजस्थान में एक उम्मीदवार को जीतने के लिए 41 विधायकों के वोट चाहिए। कांग्रेस से तीन उम्मीदवार मुकुल वासनिक, रणदीप सुरजेवाला और प्रमोद तिवारी मैदान में हैं। तीनों उम्मीदवारों के लिए 123 विधायकों के वोट जरूरी हैं, जबकि सरकार के पास अभी 126 विधायकों का समर्थन है, जिसमें से 107 कांग्रेस के हैं। जब तक नाराज या निर्दलीय विधायक इधर उधर नहीं जाते, तब तक कांग्रेस की जीत तय है। आठ निर्दलीय विधायक नाराज माने जा रहे हैं, जिनके खिसकते ही तीसरे प्रत्याशी की हार तय है।

उधर, भाजपा प्रत्याशी घनश्याम तिवाड़ी की भी जीत तय है, क्योंकि भाजपा के पास 71 विधायक हैं। 41 वोट मिलते ही तिवाड़ी जीत जाएंगे, जबकि भाजपा के 30 विधायक निर्दलीय सुभाष चंद्रा के लिए वोट करेंगे। चंद्रा को 3 RLP विधायकों का भी समर्थन हासिल है। उन्हें केवल 8 विधायकों की दरकार है। जयपुर में कैंप करके वे विधायकों का समर्थन जुटाने में लगे हैं


भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C