इन्द्रादि पंचलोकपाल देवता की पूजा के साथ वृष्टि यज्ञ का आयोजन

भागचंद टेलर | 15 Jun 2022 12:22

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज़, पंडेरशाहपुरा कलिंजरी गेट स्थित श्री ठाकुर बाबा बगीची देवालय यज्ञशाला में बुधवार को इन्द्रादि पंचलोकपाल देवताओं की षोडशोपचार पूजा व हवन यज्ञ अनुष्ठान कर विश्व मंगल कामना और सम्पूर्ण क्षेत्र में अच्छी वर्षा की कामना हेतु क्षेत्र के लोगों द्वारा आचार्य पंडित शिवचरण तिवाड़ी के सानिध्य में वरुण देवता, गणपति, षोडष मातृका, नवगृह देवता, भगवान महादेव, भगवान विष्णु सहित इन्द्रादि पंच लोकपाल देवताओं की पूजा अर्चना कर आराधना की गई। यज्ञ हवन कुंड में घृत व शाकल्य की सहस्त्र आहुतियां देकर गांव के पंच पटेलों के द्वारा वृष्टि यज्ञ का आयोजन किया गया। साथ ही क्षेत्र के किसानों को अच्छी उपज व पैदावार के लिए सहित सम्पूर्ण क्षेत्र में अच्छी वर्षा हो इसके लिए उपस्थित किसानों द्वारा पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया।

भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C