भाजपा ने पूर्व राज्यपाल भंडारी की पुण्यतिथि मनायी

मूलचन्द पेसवानी | 22 Jun 2022 07:43

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज़, शाहपुराभारतीय जनता पार्टी नगर मंडल शाहपुरा द्वारा पूर्व राज्यपाल सुंदरसिंह भंडारी की पुण्यतिथि नगर पालिका अध्यक्ष रघुनंदन सोनी एवं नगर अध्यक्ष राजेश पारीक के नेतृत्व में पिवनिया तालाब की पाल पर मनाई गई। पूर्व प्रदेश प्रतिनिधि राधेश्याम जीनगर, सत्यनारायण तोलंबिया ने भंडारी की जीवनी पर विचार व्यक्त किए।

भाजपा नगर महामंत्री मोहन लाल रेगर ने बताया पुण्यतिथि कार्यक्रम में पूर्व प्रदेश प्रतिनिधि राधेश्याम जीनगर, केशव सिंह, सत्यनारायण तोलंबिया, भाजपा महामंत्री खुशीराम आचार्य, उपाध्यक्ष जोगेंद्र सिंह राणावत, चंद्र प्रकाश चैधरी, नगर मंत्री गोविंद प्रजापत, युवा मोर्चा अध्यक्ष राजेंद्र जांगिड़, किसान मोर्चा जिला कार्यसमिति सदस्य ललित कुमार गुर्जर, महिला मोर्चा अध्यक्ष एवं पार्षद चंचल बेली, ओबीसी मोर्चा नगर अध्यक्ष देवकिशन प्रजापत, एसटी मोर्चा अध्यक्ष लादू लाल भील, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष पीर मोहम्मद देशवाली, पार्षद अशोक अशोक कुमार छिपा, राजेश खटीक, राजेश सोलंकी, भगवती प्रसाद शर्मा, कमलेश धाकड़, युवा मोर्चा महामंत्री कमल सोनी, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष मुन्नी राम जाट, युवराज सिंह, ओबीसी मोर्चा महामंत्री सत्येंद्र सेन, परशुराम समतानी मौजूद रहे।

भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C