पुण्यतिथि पर सुंदरकांड पाठ करके बच्चों को बांटे वस्त्र

मूलचन्द पेसवानी | 01 Jul 2022 09:22

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज़, शाहपुरा सामाजिक कार्यकर्ता सुभाष पेसवानी की तृतीय पुण्यतिथि के मौके पर परिवारजनों की ओर से सुंदरकांड पाठ का आयोजन कर जरूरतमंदों को वस्त्र बांटे गये।

शाहपुरा के भजन गायक पं. गोविंद शर्मा की अगुवाई सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। इस दौरान विश्व शांति का पाठ भी किया गया। इस दौरान ब्रजेश शर्मा, प्रकाश कुमार, अतुल पारीक भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में सेवानिवृत शिक्षा उपनिदेशक तेजपाल उपाध्याय, संचिना कला संस्थान अध्यक्ष रामप्रसाद पारीक, कवि व गीतकार सत्येंद्र मंडेला, पूज्य सिंधी पंचायत के अध्यक्ष लक्ष्मण पेसवानी मौजूद रहे। पुण्यतिथि के मौके पर ही हिमांशु पेसवानी की अगुवाई में गांछा बस्ती के जरूरतमंद बच्चों को वस्त्र बांटे गये। इस कार्यक्रम में कविता पेसवानी, पवन पेसवानी, धवन्या पेसवानी, चिराग पेसवानी एवं परिवारजन मौजूद रहे।

भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C