शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष में निकाली कलश शोभायात्रा

पंकज पोरवाल | 04 Jul 2022 04:01

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज़, भीलवाड़ा श्री विहार सेवा समिति के तत्वाधान एंव निम्बार्क आश्रम गांधीनगर भीलवाड़ा के महन्त 108 मोहन शरणजी महाराज के सानिध्य में शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष मे कलश शोभायात्रा निकाली गई। जिसमे पुरूष सफेद पोशाक और महिलाए चुनंडी पारम्परिक पोशाकों मे नजर आई। अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार जागेटिया ने बताया कि तीन दिवसीय आयोजन के अवसर पर प्रथम दिन सोमवार को कलश यात्रा राधेनगर स्थित शिव मंदिर से प्रारम्भ होकर आर्दश विहार होते हुए श्री विहार कोलोनी पहुंची। पंड़ित निलेश पाराशर ने बताया मंगलवार को हवन पूजन व अभिशेक प्रात सवा आठ बजे व नानी बाई का मायरा रात्री आठ से 6 जुलाई बुधवार को पुजा हवन के साथ शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा सवा ग्यारह बजे होगी। सचिव सुमित कुमार पारीक ने बताया कि  धार्मिक आस्था को लेकर श्रीविहार कालोनी, राधेनगर, भवानी नगर, पंचवटी सहित आस पास के क्षेत्रवासियों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। कलश यात्रा मे ममता भण्डारी, करूणा हिगड, खुशबू पारीक, अजंली जागेटिया, मनिषा बागड, नीलम काबरा, चंचल लढ़ा, आरती जागेटिया, पूजा पाराशर, सीमा पोरवाल सोनीया सोमाणी, कृष्णापुरी, लीला नाराणीवाल, सीमा पोरवाल, पुनिता डाड, हेमलता डाड, राज कंवर चुण्डावत सहित सुनिल भण्डारी, रवि हिगड, मनोज बागड़, सुनिल सोमाणी, विशाल पुरी, रामराय डाड, रामजस जागेटिया, महावीर उपाथाय, पवन जागेटिया, रतन लढ़ा, बद्री दिवेदी, प्रतिम बाहेती उपस्थिति थे।

भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C