कोरोना केस में उछाल: 24 घंटे में मिले 18,815 नए संक्रमित, 38 की मौत

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज | 08 Jul 2022 07:55

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज। देश में कोरोना केस में उछाल आया है। बीते 24 घंटे में 18,815 नए केस सामने आए हैं। इसी दौरान 38 लोगों की मौत हो गई। दैनिक संक्रमण दर बढ़कर पांच फीसदी के करीब पहुंच गई है। 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शुक्रवार सुबह अपडेट आंकड़ों के अनुसार देश में सक्रिय केस की संख्या बढ़कर 1,22,335 हो गई है। नए मरीज मिलाकर देश में कुल कोरोना केस की संख्या अब 4,35,85,554 हो गई है। इसी तरह 38 और मौतों के साथ कुल मृतक संख्या बढ़कर 5,25,343 हो गई। 

भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C