भगवान भोले भंडारी को अलग-अलग पुष्प चढ़ाने से अलग-अलग मिलता है फल- संतोषशरण

पंकज पोरवाल | 23 Jul 2022 06:46

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज, भीलवाड़ा। श्री बालाजी महिला मंडल की ओर से श्रावण मास के उपलक्ष में शास्त्री नगर सी सेक्टर स्थित श्याम मंदिर में चल रही श्रीशिव महापुराण में तीसरे दिन कथा सुनने के लिए सैकड़ों श्रद्धालु उमड़ पड़े। कथा के तीसरे दिन वृंदावन धाम के संत संतोष शरण शास्त्री ने व्यास पीठ पर विराजित होकर कहा कि भगवान शंकर को पुष्प चढ़ाने से सुख शांति की प्राप्ति होती है और यश में बढ़ोतरी होती है। ईश्वर के प्रति प्रेम से प्रत्येक कार्य में सफलता मिलती है। भगवान भोले भंडारी को अलग-अलग पुष्प चढ़ाने से अलग-अलग फल मिलता है। अगस्ता का पुष्प चढ़ाने के साथ ही सफेद आंकड़े अर्पित और तुलसी दल चढ़ाने से शांति मिलती है। कनेर के पुष्प चढ़ाने से रोग नष्ट होते हैं। कद्दू का फूल चढ़ाना भी लाभदायक है। वाहन की आवश्यकता होने पर चमेली का फूल भगवान शंकर को अर्पित करना चाहिए। कृष्ण के प्रति प्रेम बढ़ाने के लिए अलसी का फूल चढ़ाना चाहिए। शनि की दशा समाप्त करने के लिए शमी की सूखी लकड़ी घिस कर पानी में घोलकर शिव पर चढ़ाना चाहिए। शांति की प्राप्ति के लिए सिंदूर का पुष्प व हर सिंगार का पुष्प अर्पित करना चाहिए। दुश्मन पर विजय प्राप्ति हेतु राई का फूल चढ़ाना चाहिए। धन की प्राप्ति के लिए चावल चढ़ाना चाहिए। इन सब पुष्पों को अर्पित करने से निश्चित रूप से मनोकामना पूरी होती है। कथा 27 जुलाई तक प्रतिदिन दोपहर 2.00 से शाम 5.00 बजे तक चलेगी। बालाजी महिला मण्डल के सभी सदस्यों ने अधिकाधिक भक्तों से कथा में भाग लेने का आग्रह किया है।

भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C