भाजपा महिला मोर्चा ने आदिवासी महिलाओं संग मनाया जश्न

पंकज पोरवाल | 23 Jul 2022 06:48

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज, भीलवाड़ा। भाजपा महिला प्रदेशाध्यक्ष अलका मूंदड़ा, भीलवाड़ा जिलाध्यक्ष के निर्देशानुसार महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मंजू पालीवाल के नेतृत्व में महामहिम द्रोपति मुर्मू प्रथम आदिवासी महिला के राष्ट्रपति बनने पर महिला मोर्चा द्वारा बाबा धाम के सामने कच्ची बस्तियों में आदिवासी महिलाओं संग रहकर आदिवासी महिला के प्रथम बार राष्ट्रपति बनने की खुशी में माला पहनाकर मुंह मीठा कराकर सम्मान किया गया उनके साथ खुशी के पल बताएं।

जिला मीडिया प्रभारी महावीर समदानी ने बताया कि कार्यक्रम में जिला महामंत्री सुमित्रा पोरवाल, जिला उपाध्यक्ष रेखा शर्मा, वरिष्ठ कार्यकर्ता मंजू पंचोली, सुभाष मंडल अध्यक्ष सुलक्षणा शर्मा, गणेश मंडल अध्यक्ष अनुराधा कंवर, सरोज दाधीच, डिंपल शर्मा, शोभा कंवर, मंजू टेलर, चंचल पवार सहित कई महिलाएं व बच्चे उपस्थित थे।

भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C