LPG सब्सिडी बंद कर सरकार ने बचाए 11,654 करोड़

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज | 24 Jul 2022 08:29

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज। रसोई गैस सिलेंडर पर मिलने वाली सब्सिडी को सरकार धीरे-धीरे खत्‍म कर रही है। सब्सिडी बंद करके सरकार ने अपने खजाने में करोड़ों रुपए जमा किए हैं। 2020-21 में केंद्र सरकार ने LPG सब्सिडी के रूप में 11,896 करोड़ रुपए खर्च किए थे, वहीं 2021-22 में यह खर्च घटकर महज 242 करोड़ रुपए रह गया है। इस तरह सब्सिडी को खत्‍म कर सरकार ने सिर्फ एक वित्‍त वर्ष में ही 11,654 करोड़ रुपए बचा लिए।

4 साल में 23,464 करोड़ से 242 करोड़ पर आई

पेट्रोलियम मंत्रालय के अनुसार, वित्‍तवर्ष 2017-18 में LPG सब्सिडी पर 23,464 करोड़ रुपए खर्च हुए थे, जो वित्‍त वर्ष 2018-19 में 37,209 करोड़ रुपए पहुंच गया। इसके बाद सरकार ने लोगों से सब्सिडी छोड़ने की अपील की और करोड़ों ग्राहकों ने इस अपील पर सब्सिडी छोड़ दी, जिससे वित्‍तवर्ष 2019-20 में सरकार का खर्च घटकर 24,172 करोड़ पर आ गया। 2020-21 में इसमें करीब 50% से ज्‍यादा की गिरावट आई और सब्सिडी का खर्च घटकर 11,896 करोड़ रुपए रह गया। इसके बाद 2021-22 में यह खर्च घटकर महज 242 करोड़ रुपए रह गया है।

देश में 30 करोड़ लोगों के पास LPG कनेक्शन

भारत में लगभग 30 करोड़ लोगों के पास LPG कनेक्शन है। इसमें उज्ज्वला योजना के तहत 9 करोड़ से ज्यादा LPG कनेक्शन शामिल हैं।


भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C