देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति का शपथ ग्रहण आज
दैनिक भीलवाड़ा न्यूज। आज देश को पहला आदिवासी और दूसरी महिला राष्ट्रपति मिलेगी। आदिवासी समुदाय में जन्मीं द्रौपदी मुर्मू सोमवार को संसद के केंद्रीय कक्ष में सुबह सवा 10 बजे देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद की शपथ लेंगी। चीफ जस्टिस एन. वी. रमना मुर्मू को राष्ट्रपति पद की शपथ दिलाएंगे। इसके बाद उन्हें 21 तोपों की सलामी दी जाएगी। फिर नए राष्ट्रपति का संबोधन होगा।
इसके बाद मुर्मू राष्ट्रपति भवन पहुंचेंगी। मुर्मू के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में ओडिशा से 64 खास मेहमान आएंगे। शपथ के बाद खास मेहमानों के लिए लंच का आयोजन राष्ट्रपति भवन में किया गया है। उसके बाद सभी को पूरा भवन घुमाया जाएगा। मुर्मू देश की 10वीं राष्ट्रपति होंगी जो 25 जुलाई को शपथ ले रही हैं।
राजघाट के लिए रवाना हुईं द्रौपदी मुर्मू
निर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने आवास से राजघाट के लिए रवाना हो गई हैं। थोड़ी देर बाद वह संसद के सेंट्रल हॉल में देश के 15वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेंगी।
25 जुलाई को शपथ लेने वालीं 10वीं प्रेसिडेंट होंगी
मुर्मू देश की 10वीं राष्ट्रपति होंगी जो 25 जुलाई को शपथ ले रही हैं। भारत के छठे राष्ट्रपति नीलम संजीव रेड्डी ने 25 जुलाई 1977 को शपथ ली थी। तब से 25 जुलाई को ज्ञानी जैल सिंह, आर. वेंकटरमण, शंकर दयाल शर्मा, के.आर. नारायणन, ए.पी.जे. अब्दुल कलाम, प्रतिभा पाटिल, प्रणब मुखर्जी और रामनाथ कोविंद ने इसी तारीख को राष्ट्रपति पद की शपथ ली थी।
और पढ़ें
भीलवाड़ा मौसम

लोकप्रिय खबरें
- छात्रसंघ अध्यक्ष आचार्य को अणुव्रत साहित्य भेंट
- राजस्थान के नए CM का फैसला कल, सामान्य वर्ग से हो सकता है नया मुख्यमंत्री
- वन्यजीव गणना: वॉटर होल के साथ ही कैमरा ट्रैप से गिने जाएंगे वन्य जीव, 23 मई सुबह 8 बजे से 24 घंटे होगी गिनती
- जिला तैराकी संघ के चुनाव संपन्न, अनिल व्यास अध्यक्ष निर्वाचित
- लिटिल पिकासो: हिन्दी नाटक ’’चुनाव का टट्टू’’ का हुआ मंचन