पारीक ने बीयर्ड प्रतियोगिता में दिखाया जलवा

मूलचन्द पेसवानी | 25 Jul 2022 11:37

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज़, शाहपुरायुवा कलाकार एवं बीयर्ड चेपिंयन धीरज पारीक ने गुजरात के अहमदाबाद में संपन्न नेशनल बियर्ड माॅडल शो बियर्ड एंड मास्टेच बैटल 2022 में अपना जलवा दिखा कर राजस्थानी संस्कृति का परचम फहराया है।

धीरज पारीक के अनुसार मूंछों और दाढ़ी की प्रतियोगिता में शाहपुरा से प्रतिनिधित्व कर भाग लिया। अहमदाबाद में आयोजित नेशनल बियर्ड माडल शो बियर्ड एंड मास्टेच बैटल 2022 जिसको रायल बियर्ड क्लब के तत्वाधान में 23 व 24 जुलाई को आयोजित किया। 24 जुलाई को देर रात तक इसका आयोजन चला। इसमें शाहपुरा के धीरज पारीक ने भाग लिया और अपने अलग लुक से सबका ध्यान आकर्षिक किया। रायल बोर्ड क्लब के रवि चारण ने बताया कि देश भर से आए 40 प्रतिभागियों ने बियर्ड की सात कैटेगरी में भाग लिया और अपना दम दिखाया। रायल बियर्ड क्लब के संस्थापक विजय सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में राजस्थान, पंजाब, महाराष्ट्र, तेलंगाना, उड़ीसा, छत्तीसगढ़, गुजरात सहित देशभर के युवाओं ने अपनी दाढ़ी मूंछ स्टाइल का जलवा दिखाया।

भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C