हरियाली अमावश्या पर सजाई ठाकुरजी की झांकी

मूलचन्द पेसवानी | 28 Jul 2022 05:41

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज़, शाहपुरा हरियाली आमावश्या के महापर्व पर चारभुजा मंदिर में पुजारी चंद्रप्रकाश गोपाल पाराशर ने आज विशेष पूजा का आयोजन रखा।

अल सुबह 4 बजे मंगला आरती के पश्चात ठाकुरजी का पंचामृत से अभिषेक किया गया। भगवान की श्रंगार आरती के बाद विशेष पूजा कर मंदिर के गर्भगृह में प्राकृतिक हरि घास बिछाकर ठाकुरजी की मनमोहक झांकी सजाई गई। सुबह धार्मिक अनुष्ठान के साथ विभिन्न आयोजन हुए।

ठाकुरजी के दर्शनार्थ हेतु जैसे ही मंदिर के गर्भगृह के कपाट खोले गये। जयगोष से मंदिर प्रांगण गुंज उठा। उपस्थित श्रद्धालुओं ने झांकी के दर्शन लाभ लिए।

दिन में महिला मंडल ने सत्संग किया। सायं को संध्या आरती पश्चात सावे की खीर का भोग लगाकर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया।

भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C