विजय सागर तालाब में मिला बुजुर्ग का शव

दैनिक भीलवाड़ा | 03 Aug 2022 07:49

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज। बिजौलिया के विजय सागर तलाब के किनारे बुधवार सुबह तैरता हुआ शव मिलने से लोगों में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को तालाब से बाहर निकाल कर बिजौलिया हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया।

हेड कांस्टेबल हरि सिंह ने बताया कि शव 3 दिन पुराना है। शव की पहचान बिजौलिया भीलपुरिया निवासी रंगलाल (60) पिता विष्णु भील के रूप में हुई है। मृतक 3 दिन से घर से लापता था। वह खेतों में मजदूरी करने के लिए आस पास के ग्रामीण क्षेत्रों में जाता था। परिजनों ने खेतों में मजदूरी करने की सोचकर मृतक की तलाश नहीं की थी। तालाब पर बने पाल पर मृतक के कपड़े भी मिले हैं।

भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C