धानेश्वर ट्रस्ट के चुनाव 20 अगस्त को

मूलचन्द पेसवानी | 16 Aug 2022 02:21

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज, शाहपुरा। श्री शिव चेना माता कुशला माता ट्रस्ट धानेश्वर धाम ट्रस्ट फुलिया कला, भीलवाड़ा के चुनाव 20 अगस्त 2022 को धानेश्वर धाम मंदिर प्रांगण मे संपन्न होंगे।

अध्यक्ष विनोद कुमार लक्षकार ने बताया की 24 जुलाई को धानेश्वर धाम में आयोजित जनरल मिंटिग मे कार्यकारिणी सदस्यों द्वारा आगामी चुनाव का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। चुनाव कार्यक्रम में ट्रस्ट के ट्रस्टी सदस्य ही चुनाव प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। 

महामंत्री नवरत्न लक्षकार ने बताया की 20 अगस्त को संपन्न होने वाले चुनाव प्रक्रिया सायंकाल 6 बजे से प्रारंभ होगी। जिसमें चुनाव अधिकारी, चुनाव पर्यवेक्षको की मौजूदगी मे समाज बंधुओ द्वारा विचार विमर्श चर्चा होंगी। कोषाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद लक्षकार ने बताया की कोई भी समाज बंधु जो ट्रस्टी सदस्य बनना चाहता है। वो ग्यारह सौ रूपये ट्रस्टी राशि जमा कराकर ट्रस्टी सदस्य बनकर चुनाव प्रक्रिया में भाग ले सकता है। नए ट्रस्टी बनाए जा रहे हैं।

भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C