महेश पब्लिक प्राइमरी विंग में मनाया कृष्ण जन्मोत्सव, मनमोहक झाँकियों को दर्शाया

पंकज पोरवाल | 18 Aug 2022 06:00

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज़, भीलवाड़ा श्री महेश पब्लिक प्राइमरी विंग में गुरूवार को कृष्ण जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस उपलक्ष्य पर बड़ी सुंदर व मनमोहक झाँकियों को दर्शाया गया। इस अवसर पर समिति के संरक्षक देवकरण गग्गड़, अध्यक्ष ओम प्रकाश नराणीवाल, सचिव राजेंद्र कचैलिया, कोषाध्यक्ष राजेश बाहेती, संस्था प्रभारी दिनेश शारदा, संचालक सदस्य चंद्रप्रकाश काल्या उपस्थित थे। पीजी से यूकेजी के छात्रों ने कान्हा, नंद बाबा, राधा, वासुदेव, बलराम, ग्वाला और गोपियों के किरदार में बहुत ही अविश्वसनीय अभिनय किया। इन झाँकियों में कृष्ण जन्मोत्सव, बाल लीला, माखन चोर, रासलीला आदि के दृश्यों का बड़ा ही सुंदर रूप दर्शाया गया। इस कार्यक्रम में छात्रों द्वारा नृत्यव कृष्ण लीला से संबंधित अनेक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए। विदयालय प्रांगण में कक्षा पहली और दूसरी के बच्चों ने नृत्य व कविताएं, तथा तीसरी से पांचवी के छात्रों ने दही हांडी आदि गतिविधियों में भाग लिया। जिससे बच्चे व अभिभावकगण आत्म विभोर हो उठे। अभिभावकों ने अपनी संपूर्ण सहभागिता देते हुए कार्यक्रम की सराहना की। प्रधानाचार्या निधि झा ने अपने कहा कि छात्रों का अभिनय देखकर हमें ऐसा प्रतीत हो रहा है कि मानो हम गोकुल में विचरण कर रहे हो। समिति के सदस्यों ने कहा, कि छात्रों के सुंदर अभिनय व झाँकियों को देखकर हमें कृष्ण की लीला के जीवंत दर्शन हो गए। तथा इस कार्यक्रम से बच्चों को यह संदेश मिला कि हमेशा हमें प्रयत्नशील रहना चाहिए। हमें बिना फल की इच्छा किए कर्म करते रहना चाहिए। अंत में प्रसाद वितरण के साथ ही कार्यक्रम का समापन किया गया।

भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C