राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड ने देखी गांधी फिल्म

दैनिक भीलवाड़ा | 28 Aug 2022 02:58

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज, भीलवाड़ा। आजादी के अमृत महोत्सव के आयोजन की श्रंखला में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जीवन दर्शन मूल्यों एवं सिद्धान्तों पर आधारित रिचर्ड एटनबरों द्वारा निर्देशित गांधी फिल्म का प्रदर्शन रविवार को सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में स्थित आईनॉक्स में किया गया। राजस्थान स्काउट गाइड के स्टेट उपाध्यक्ष, राजस्थान राज्य भारत स्काउट्स एवं गाइड्स स्थानीय संघ भीलवाड़ा के चेयरमैन व महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति के जिला संयोजक अक्षय त्रिपाठी ने राजस्थान राज्य भारत एवं स्काउट गाइड के रोवर रेंजर्स, सीओ स्काउट विनोद गारू, सीओ गाइड अनीता तिवारी के साथ सिनेमा हॉल में "गांधी" फिल्म देखी। इस दौरान उपस्थित स्काउट सदस्यों व गांधीवादी विचारकों, चिंतकों, आमजन ने महात्मा गांधी के जीवन दर्शन एवं सिद्धांतों तथा विचारों को करीब से जाना। 

भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C