हाथी घोडा पालकी, जय कन्हैया लाल की के जयघोष के साथ ही गढबोर चारभुजा पदयात्रा 1 सितम्बर को होगी रवाना

पंकज पोरवाल | 29 Aug 2022 06:26

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज़, भीलवाड़ा। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री चारभुजा गौ सेवा संघ भीलवाड़ा द्वारा भीलवाडा से श्रीचारभुजा गढबोर तक पदयात्रा का आयोजन किया जा रहा है। श्रीचारभुजा गौ सेवा संघ के महामंत्री पार्षद विजय कुमार लढ़ा एवं वरिष्ठजन प्रमुख दुर्गालाल सोनी ने बताया कि पदयात्रा का मुख्य समारोह 1 सितम्बर गुरूवार को प्रातः 8.00 बजे ‘‘लाल जी चले श्रीचारभुजा गढ़बोर’ का आयोजन लक्ष्मीनारायण मंदिर पर होगा। जिसमें हाथी घोडा पालकी, जय कन्हैया लाल की के जयघोष के साथ लाल जी महाराज की श्रृंगारित प्रतिमा को भव्य रथ में विराजमान किया जाएगा एवं भोग, व महाआरती का आयोजन होगा। श्रीचारभुजा गौ सेवा संघ के आईटी प्रमुख नीरव राठी, ने बताया कि पदयात्रा पुर होते हुए रात्रि विश्राम कोरोई करेगी। दिनंाक 2 सितम्बर शुक्रवार को पदयात्रा गंगापुर, सहाडा, पोटला, होते हुए लापसिया में रात्रि विश्राम करेगी। दिनांक 03 सितम्बर शनिवार को पदयात्रा श्रीकृष्ण गौशाला कुंवारिया पंहुचेगी। यहा गौ पूजन का कार्यक्रम होगा। इसके पश्चात पदयात्रा रात्रि विश्राम केलवा करेगी। दिनांक 04 सितम्बर रविवार को पडासली, गुड्डा होते हुए पदयात्रा जन जन की आस्था का केन्द्र मेवाड के चारधामों में से एक प्रसिद्ध कृष्णधाम श्रीचारभुजा गढ़बोर पंहुचेगी। श्रीचारभुजा गौ सेवा संघ के सहसचिव संजय गगरानी ने बताया कि पदयात्रा 06 सितंबर मंगलवार को जलझुलनी एकादशी पर आयोजित विशाल मेले में सम्मलित होगी। श्री चारभुजा गौ सेवा संघ के कार्यालय प्रमुख अश्विन तोतला ने सभी धर्मप्रेमी बन्धुओ, माताओ बहनो से आग्रह किया है कि लक्ष्मी नारायण मंदिर में होने वाले मुख्य समारोह में पधारे।

इनका रहता है विशेष सहयोग

पदयात्रा में सम्पर्क प्रमुख विजित तोतला, राघव शर्मा, मंत्री सौरभ राठी, अजय सोमाणी, हर्ष भदादा, अर्पित तोतला, अर्पित बाहेती, राहुल दरक शुभम मून्दड़ा, बलवन्त सिंह राठोड़ अनुराग तोतला दीपक समदानी राधेश्याम प्रजापत राजेश बजाज, कार्यालय प्रमुख कपिल बाहेती, आईटी सहप्रमुख मुकेश सुखवाल, कार्यकारिणी सदस्य जितेन्द्र समदानी, अंकुश कोगटा, अभिनव जैन, जगदीश प्रजापत वरूण व्यास, सहसचिव शिव कचोलिया, लंकेश पाराशर, अजय बिरला, कन्हैयालाल सेन, अनुराग कणपुरीया, श्याम सोमाणी महेश दादलानी, सोनू सेन, सिद्धार्थ कावड़िया महिला अध्यक्ष अदिति सेठिया, कमल ईनाणी का विशेष सहयोग रहता है।

भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C