भारतीय वाॅलीबाल टीम के कोच डा. सिंह का शाहपुरा पहुंचने पर किया स्वागत

मूलचन्द पेसवानी | 31 Aug 2022 06:18

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज़, शाहपुराशाहपुरा के यंग स्पोस्र्टस क्लब सभागार में अंडर 18 भारतीय वाॅलीबाल टीम के मुख्य कोच डा. वीर सिंह के पहुंचने पर क्लब पदाधिकारियों व खिलाड़ियों ने उनका भव्य स्वागत सत्कार किया।

क्लब के सचिव राजेंद्र सिंह धाबाई की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में अंडर 18 भारतीय वाॅलीबाल टीम के मुख्य कोच डा. वीर सिंह का समारोह पूर्वक स्वागत किया गया। यह टीम एशियन चेंपियनशीप में कांस्य पदक जीत कर आयी है। इस टीम में एक खिलाड़ी लिब्रो शाहपुरा का सुर्यप्रकाश बंजारा भी शामिल रहा।

अपने सम्मान समारोह में संबोधित करते हुए मुख्य कोच डा. वीर सिंह ने कहा कि शाहपुरा क्लब में पहुंच कर उनको लगा है कि वाॅलीबाल के उन्नयन एवं विकास के लिए यहां पर वास्तव में कार्य किया जा रहा है। अब तक कई खिलाड़ियों को तराश कर राष्ट्रीय व अंर्तराष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन का मौका क्लब के माध्यम से मिला है। उन्होंने स्वयं आज क्लब की गतिविधियों को देखा है। क्लब बेसिक नीव में सहयोग कर रहा है। उन्होंने खिलाड़ियों व पदाधिकारियों से वार्ता कर उनको नये तकनीक से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि आने वाले समय पर भी वाॅलीबाल में अंर्तराष्ट्रीय स्तर पर सकारात्मक प्रयासों से टीम को पदक दिलाने का पूरा प्रयास किया जा रहा है। इसमें वाॅलीबाल फैडरेशन के अध्यक्ष सामोंता, सीईओ रामावतार जाखड़ व महासचिव अनिल चोधरी की अगुवाई में सभी संभव प्रयास उनके नेतृत्व में किया जा रहा है।

क्लब के सचिव राजेंद्र सिंह धाबाई ने यहां की गतिविधियों व राष्ट्रीय स्तर तक किये गये प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यहां के पदाधिकारियों व खिलाड़ियों के समर्पण की बदौलत ही आज क्लब इस मुकाम पर पहुंचा है।

इस मौके पर क्लब अध्यक्ष रामप्रसाद कुम्हार, कोषाध्यक्ष विनय डांगी, अंर्तराष्ट्रीय खिलाड़ी सुर्यप्रकाश बंजारा, अनिल बघेरवाल, राजीव सुवालका, अनिल पोंडरीक, नरेश पाल धाबाई सहित अन्य खिलाड़ी मौजूद रहे।

भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C