शाहपुरा में मानस महोत्सव को लेकर व्यापक उत्साह, 25 को निकलेगी शोभायात्रा

मूलचन्द पेसवानी | 20 Sep 2022 11:25

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज, शाहपुरा। आजादी के अमृत महोत्सव के अंर्तगत शाहपुरा के ऐतिहासिक मानस मंडल में चल रहे नियमित श्रीरामचरित मानस की 17 वीं आवृति पूर्ण होने के मौके पर इस बार नवरात्र के दौरान मानस महोत्सव 2022 का आयोजन किया जा रहा है। इसे लेकर शाहपुरा में व्यापक उत्साह देखा जा रहा है। 25 सितम्बर रविवार को भव्य शोभायात्रा के लिए मानस महोत्सव का आगाज होगा। इस दौरान नवान्ह परायण, संगीतमय रामकथा के आयोजन के साथ ही मानस के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जायेगा। 

शाहपुरा में मानस मंडल के तत्वावधान में नवरात्रि महोत्सव के दौरान 25 सितंबर से 3 अक्टूबर तक मानस महोत्सव 2022 का विशाल आयोजन किया जा रहा है। मानस महोत्सव 2022 का यह आयोजन शाहपुरा के माहेश्वरी पंचायत भवन में आयोजित होगा। इसके लिए मानस मंडल के तत्वावधान में तैयारियां प्रारंभ कर दी गई है। विभिन्न समाजों के प्रतिनिधियों के अलावा घर घर संपर्क किया जा रहा है। 

मानस मंडल अध्यक्ष रघुनाथ प्रसाद वैष्णव, सचिव शंकरलाल तोषनीवाल, उपाध्यक्ष अशोक त्रिपाठी व कोषाध्यक्ष श्यामसुंदर घीया की अगुवाई में हुई शाहपुरा के विभिन्न समाजों, सामाजिक संगठनों, स्वयंसेवी संस्थाओं, समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों को जोड़ने के लिए सम्मिलित प्रयास करते हुए प्रतिदिन विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। यह महत्वपूर्ण आयोजन शाहपुरा के रामचरित मानस मंडल के तत्वावधान में रामचरित मानस की 17 वी आवर्ती पूर्ण होने एवं नवरात्रि के शुभ अवसर पर किया जा रहा है। मानस मंडल में मानस की 17 वीं आवृति पूरी होने के साथ ही 25 सितम्बर को ही गीता के 18 वें अध्याय की भी समाप्ति होगी तथा विनय पत्रिका के पाठ की भी पुर्णाहुति होगी। इस महोत्सव में संत महात्माओं की प्रतिदिन उपस्थिति को लेकर शहर में उत्साह का माहौल है। सचिव शंकरलाल तोषनीवाल ने बताया कि महोत्सव के इस कार्यक्रम की शुरुआत में 25 सितंबर को सांय 4 बजे मानस मंडल भवन से विशाल शोभा यात्रा निकाली जाएगी जो विभिन्न मार्गों से होते हुए माहेश्वरी भवन पहुंचेगी। इसमें महिलाएं सिर पर कलश लेकर भी चलेगी तथा आकर्षक झांकियों का भी समावेश किया जायेगा। 

भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C