स्वराज संदेश संवाद पदयात्रा का शाहपुरा में स्वागत

मूलचन्द पेसवानी | 24 Sep 2022 07:30

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज, शाहपुरा। बाँसवाड़ा से जयपुर तक निकली स्वराज संदेश संवाद पदयात्रा का शुक्रवार को शाहपुरा में नवोदय पूर्व छात्र संगठन, कांग्रेस सहित कई संगठनों ने स्वागत किया। गाँधी दर्शन समिति के अविनाश शर्मा ने बताया कि आचार्य विनोबा भावे जयंती 11 सितंबर 2022 से स्वराज संदेश संवाद पदयात्रा, बांसवाड़ा से प्रंारभ हुई जो जयपुर समाप्त होगी। शाहपुरा पहुचंने पर इसका स्वागत किया गया। 

पदयात्रा के मुखर्जी चैराहे पर पहुँचने पर रामप्रसाद चैधरी, गणेश सुगंधि सहित नवोदय पूर्व छात्र संगठन के सदस्यों ने स्वागत किया। अम्बेडकर स्मारक पर पुष्प अर्पित करने के बाद, अमर शहीद बारहठ त्रिमूर्ति स्मारक पर अमर शहीदों को नमन किया गया। बालाजी की छतरी स्थित कांग्रेस कार्यालय पर स्वागत किया। यात्रा के दौरान गाँधी दर्शन समिति के अविनाश शर्मा, पार्षद रमेश सेन, ईशाक खान, प्रियेश सिंह यदुवंशी सहित कांग्रेसजन ने यात्रा पर पुष्पवर्षा की। यात्रा में वाग्धारा के सुदीप शर्मा, परमेश पाटीदार, पीएल. पटेल, माजिद खान, गिरीश नागर साथ चल रहे है। 

वागधरा सचिव जयेश जोशी ने बताया कि वर्तमान परिप्रेक्ष्य में विकास के सही उदाहरण, स्वराज तथा स्वराज द्वारा समाधान को समाज और समुदाय के बीच में प्रतिस्थापित करने के क्रम में स्वराज की गतिविधियों को चर्चा में लाकर समाज की सभी पीढ़ियों का परिवारों के साथ, समाज का सरकार के साथ, समाज के प्रत्येक स्तर पर आपसी संवाद, तथा प्रकृति का प्राणी मात्र के साथ संवाद को पुनः स्थापित करने की आवश्यकता है।

भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C