भीलवाड़ा में अर्ध चेटीचण्ड पर झूलेलाल मंदिर में हुआ ध्वजारोहण

मूलचन्द पेसवानी | 27 Sep 2022 03:23

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज, भीलवाड़ा। शहर में आज सिंधी समाज ने आराध्यदेव भगवान झूलेलाल का अर्ध वार्षिक अर्ध चेटीचण्ड पूर्ण आस्था और श्रद्धा से मनाया। सिंधी समाज के प्रवक्ता मूलचन्द बहरवानी ने बताया कि दो दिवसीय अर्ध चेटीचण्ड(असु चण्ड) के दूसरे दिन आज शाम की सब्जी मंडी स्थित झूलेलाल मंदिर में हरी शेवा धाम के संत राजाराम, निम्बार्क आश्रम के महंत मोहन शरण शास्त्री, महंत गोपालदास, पंडित नवीन शर्मा, कमल शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष लादुलाल तेली, रमेश सभनानी, पार्षद ओम साईं राम, पूर्व सभापति लक्ष्मी नारायण डाड, मंजू पोखरना, मंघाराम भगत, किशोर सोनी, इंदु बंसल, चेलाराम लखवानी, विनोद झुरानी, कैलाश कृपलानी, जितेंद्र दरियानी, नवीन सभनानी, अशोक टहिलानी, हेमनदास भोजवानी, कमल हेमनानी, हीरालाल गुरनानी, हरीश राजवानी, गुलशन विधानी, राजू दरियानी आदि ने ध्वज की विधिवत पूजार्चना कर ध्वजारोहण किया। इससे पूर्व अतिथियों ने भगवान झूलेलाल की प्रतिमा का दूध व पंचामृत से अभिषेक भी किया। कार्यक्रम के अंत में महाआरती की गई। बाद में अजमेर की शहनाई की स्वर लहरियों पर पुष्प वर्षा के बीच छेज खेला गया। शेवाधारियों ने आयोलाल-झूलेलाल के नारों पर आकर्षक नृत्य भी किया।

भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C