विश्व हिन्दू परिषद-बजरंग दल द्वारा मसाणिया भेरूनाथ मे किया शस्त्र पूजन

दैनिक भीलवाड़ा | 28 Sep 2022 04:09

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज, भीलवाड़ा। विश्व हिन्दू परिषद-बजरंग दल के कार्यकर्ताओ द्वारा श्री मसाणिया भेरूनाथ, पंचमुखी मोक्ष धाम मे शस्त्र पूजन किया गया। स्वामी रामचरण प्रखण्ड संयोजक पवन ठाकुर ने बताया कि मंदिर पुजारी संतोष खटीक द्वारा विहिप महानगर मंत्री विजय ओझा, समिति अध्यक्ष रवि खटीक द्वारा बजरंग दल महानगर संयोजक अखिलेश का भगवा दुप्पटा पहनाकर स्वागत किया। तत्पश्चात विजय ओझा ने भारतीय संस्कृति में शस्त्र और शास्त्र का अत्यधिक महत्व है सभी देवी और देवता शस्त्र व शास्त्रों से सुसज्जित है, विषय की जानकारी दी। कार्यक्रम मे सतीश, कमल, रितिक, विजय, मुकेश, तरून व अन्य कार्यकर्ता सम्मिलित हुये।

भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C