फैसले का दिन आज, कांग्रेस अध्यक्ष कौन

दैनिक भीलवाड़ा | 30 Sep 2022 06:01

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज। कांग्रेस अध्यक्ष के लिए दावेदारों के पास नामांकन भरने का आज आखिरी दिन है। दिग्विजय सिंह ने कल ही कह दिया था कि वे नॉमिनेशन फाइल करेंगे। अब मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर ने भी नॉमिनेशन फाइल करने की बात खुद ही कही है। खड़गे ने दिग्विजय सिंह से मुलाकात की है। क्या बात हुई, ये अभी सामने नहीं आया है। अभी तक दोनों ही अध्यक्ष पद के दावेदार हैं।

गुरुवार रात दिल्ली में कांग्रेस नेता आनंद शर्मा के घर कांग्रेस पार्टी के G-23 गुट की बैठक हुई। बैठक में मनीष तिवारी, पृथ्वीराज चव्हाण, बीएस हुड्डा समेत कांग्रेस G-23 खेमे के कई बड़े नेता मौजूद रहे। बैठक के बाद आनंद शर्मा राजस्थान के CM अशोक गहलोत से मिलने दिल्ली के जोधपुर हाउस पहुंचे। इस मीटिंग के बाद मनीष तिवारी का नाम भी दावेदारों में चल रहा है।

भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C