महेश बचत एवं साख समिति के गरबा रास में डांडियों की खनक ने माहौल में भर दिया उल्लास

पंकज पोरवाल | 04 Oct 2022 04:57

 प्रतियोगिता में आरके आरसी माहेश्वरी महिला प्रथम, चित्तोडगढ़ माहेश्वरी महिला मण्डल द्वितीय, श्रीनगर माहेश्वरी महिला मण्डल भीलवाड़ा तृतीय रही

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज, भीलवाड़ा। खुले आसमां तले रंग-बिरंगी रोशनी से नहाया परिसर। डीजे पर बजता संगीत। डांडिया की खनक पर महिलाओं के थिरकते कदम। कुछ ऐसा ही माहौल था श्री महेश बचत एवं साख समिति द्वारा आयोजित गरबा डाडिया रास 2022 का। रंग-बिरंगे परिधानों में सजी महिलाएं और गूंजती डांडियों की खनक ने माहौल में उल्लास भर दिया। श्री महेश बचत एवं साख समिति द्वारा आयोजित चार दिवसीय गरबा रास 2022 के अंतिम दिन प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें शहर सहित गुलाबपुरा राजसमंद, कांकरोली, शाहपुरा, चित्तौडगढ़, जहाजपुर सहित करीब 12 टीमों ने भाग लिया। जिसमें प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पाप्त करने वाली विजेता टीम सहित 9 टीमों को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। साथ ही 48 महिलाओं को बेस्ट डान्स व बेस्ट स्टेप का पुरस्कार दिया।

संयोजक व शांतीलाल डाड ने बताया कि अंतिम दिन प्रतियोगिता में आरके आरसी माहेश्वरी महिला ने प्रथम स्थान, चित्तोडगढ़ माहेश्वरी महिला मण्डल ने द्वितीय स्थान, श्रीनगर माहेश्वरी महिला मण्डल भीलवाड़ा ने तृतीय स्थान प्रात किया। जिन्हे अतिथियों द्वारा पुस्कार स्वरूप प्रथम विजेता टीम को 15000 नगद व टाॅफी, द्वितिय विजेता टीम को 11000 नगद व टाॅफी तथा तृतीय विजेता टीम को 7000 नगद व टाॅफी दे कर उद्योगपत्ती व समाजसेवी एसएन मोदानी, ममता मोदानी, कैलाश कोठारी, महासभा कार्यसमिति सदस्य व महासभा कार्यसमिति सदस्य अशोक कुमार बाहेती दिनदयाल मारू, देवेन्द्र सोमानी, सीमा कोगटा, विनिता डाड, शहर विधायक विट्ठल शंकर अवस्थी, सभापति राकेश पाठक द्वारा सम्मानित किया गया। 

इनको मिला सांत्वना पुरस्कार

 अध्यक्ष हरीष पोरवाल ने बताया कि सांत्वना पुरस्कार विजय सिंह पथिक नगर माहेश्वरी महिला मण्डल, बापू नगर माहेश्वरी महिला मण्डल, जिला माहेश्वरी महिला मंडल - राजसमन्द, माहेश्वरी महिला मण्डल, जहाजपुर, आजाद नगर महिला संगठन, माहेश्वरी महिला मण्डल - शाहपुरा, शास्त्री नगर माहेश्वरी महिला मण्डल, सुभाष नगर माहेश्वरी महिला, श्रीनगर माहेश्वरी महिला संस्थान - गुलाबपुरा को 2100 रूपये नगद व टाॅफी देकर सम्मानित किया गया।

48 प्रतिभागियो को मिला नगद इनाम व टाॅॅफी

मंत्री नारायण लाहोटी ने बताया कि समिति द्वारा पिछले कई वर्षो से गरबा रास का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें समाजजन बढ़चढ़ कर भाग लेते है। प्रतियोगिता के दौरान निर्णायकगणों द्वारा प्रत्येक टीम में से बेस्ट डान्स व बेस्ट स्टेप का चयन किया गया। जिसमंे 48 प्रतिभागियांे को नगद व टाॅफी देकर सम्मानित किया गया।

इन्होनें निभाई निर्णायक की भूमिका 

 गरबा रास 2022 के अंतिम दिन आयोजित प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका रमा पचीसिया भीलवाड़ा, कृति सलुपरिया दिल्ली, राजीव शर्मा अजमेर द्वारा निभाई गई।

ये रहे गरबा रास 2022 के मुख्य स्पोंसर

 समिति द्वारा आयोजित चार दिवसीय गरबा रास 2022 के मुख्य स्पोंसर शुभम काॅल ग्रुप, आस्था रेजीडेंसी, व मनोज कुमार शुभम कुमार झंवर, सष्टी ज्वलर्स थे।

आयोजन को सफल बनाने में इनका रहा विशेष सहयोग 

महिला अध्यक्ष सुधा चांडक व मंत्री अमीता मुन्दडा ने बताया कि आयोजन को सफल बनाने में संदीप लढ़ा, जगदीश इनाणी, राजेश कोठारी, दिलिप काष्ट, दिनेश बागड़, रौनक भदादा, उषा कचोलिया, चेतना जागेटिया, रीना डाड, अनिता सोमाणी, पूनम पोरवाल, खुशी देवपुरा, किर्ती काबरा, रंजना बिरला, सुशिला अजमेरा, प्रिती डाड, रेखा कालानी, रामकिशन सोनी, विकास कचोलिया, राजेन्द्र कालिया, राजाराम सोमाणी, रिषभ पोरवाल, का विशेष सहयोग रहा है।

भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C