शाहपुरा में बाल विवाह रोकथाम के लिए नियंत्रण कक्ष स्थापित

मूलचन्द पेसवानी | 20 Apr 2023 03:07

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज, शाहपुरा। उपखंड क्षेत्र में अक्षय तृतीया एवं पीपल पूर्णिमा अबूझ मूहर्त होने से काफी संख्या में बाल विवाह आयोजित होने की संभावना के चलते शाहपुरा एसडीओ कार्यालय में नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है।

उपखंड मजिस्ट्रेट पुनीत कुमार गेलडा ने आदेश जारी कर बाल विवाह के आयोजनों के प्रभावी रोकथाम के लिए उपखंड कार्यालय शाहपुरा मे नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है। नियंत्रण कक्ष 24 घंटे (तीन पारियों में) संचालित रहेगा। नियंत्रण कक्ष में दूरभाष नंबर 01484-222239 के माध्यम से बाल विवाह की शिकायत व सूचना दी जा सकती है। इस साल 22 अप्रेल को अक्षय तृतीया (आखातीज) एवं 5 मई को पीपल पूर्णिमा का पर्व है। उल्लेखनीय है कि अबूझ सावों पर विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में बाल विवाह के आयोजनों की संभावनाएं होती हैं। संबंधित शिकायतों का निस्तारण उपखंड मजिस्ट्रेट द्वारा नियुक्त प्रभारी व सहायक प्रभारी अधिकारी की ओर से किया जाएगा।

भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C