झांतल में भाजपा मंडल की कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन

दैनिक भीलवाड़ा | 22 Nov 2022 03:41

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज, रायला। जिला संघटन भा.ज.पा के निर्देशानुसार मंगलवार को भा.ज.पा रायला मंडल की कार्यसमिति की बैठक विश्वनाथ महादेव मंदिर झातल में मंडल अध्यक्ष राजेश जाट की अध्यक्षता में आयोजित हुई। जिसमे मुख्य अतिथि बल्दरखा सरपंच श्याम लाल शर्मा रहे थे। बैठक में राज्य की गहलोत सरकार की नकारा नीति भ्रष्टाचारी व तुष्टिकरण की नीति बेरोजगारों के खिलाफ आदि गलत नीतियों के खिलाफ एक राजनेतिक प्रस्ताव पास किया गया और इस बैठक में सभी भा ज पा कार्यकर्ताओं को राज्य संघटन भा ज पा के निर्देशानुसार निकली जाने वाली जन आक्रोश यात्रा को जन जन व हर गली मोहल्ले तक सफल बनाने की चर्चा की गई। इसमें मंडल उपाध्यक्ष सुनील व्यास, मंडल महामंत्री गोपाल सिंह, मंडल मंत्री सत्यनारायण जाट, युवा मोर्चा अध्यक्ष दिनेश ओझा, एसी मोर्चा अध्यक्ष राधेश्याम धोबी, जन आक्रोश यात्रा के मंडल संयोजक रामप्रसाद गुर्जर, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष सावर सेन, बूथ अध्यक्ष बाबू लाल सोनी, भा ज पा कार्यकर्ता जीवराज माली बलदरखा, मुंशी पंचायत के बूथ अध्यक्ष व अनेक भा ज पा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C