शाहपुरा गुरूद्वारा में गुरु गोविंद सिंह प्रकाश पर्व मनाया

मूलचन्द पेसवानी | 29 Dec 2022 02:05

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज, शाहपुरा। शाहपुरा के गुरुद्वारे में गुरुवार को सिख पंथ के दसवें गुरु श्री गुरु गोबिन्द सिंह जी महाराज का 355 वां प्रकाश पर्व पर धार्मिक कार्यक्रम तथा लंगर का आयोजन किया गया। इस दौरान गुरुद्वारे में प्रकाश पर्व पर सजा कीर्तन दरबार ओर अखण्ड पाठ का आयोजन किया गया। इस दौरान शबद कीर्तन भी किया गया। श्रद्धालुओं ने गुरुद्वारे में आकर मत्था टेका। तत्पश्चात लंगर का आयोजन किया गया। इस दौरान संगत को गुरबाणी कीर्तन से निहाल किया। ग्ुरूद्वारा में इस दौरान पालिका अध्यक्ष रघुनंदन सोनी, डीएमएफटी व जिला सर्तकता समिति सदस्य राजकुमार बैरवा, कांग्रेस नेता सुनील कुमार मिश्रा, पार्षद रचना मिश्रा, गुरूद्वारा की प्रवक्ता सिम्मी रणजीत कौर, नगर कांग्रेस महामंत्री ओमप्रकाश थारवानी, हरीश मतलानी, लीला राम वासवानी, पूर्व पार्षद मोहन लखपतानी सहित भक्त मंडल के सदस्य मौजूद रहे।

भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C