श्रीराम मंडल ने किया पौधरोपण, लगायें 21 पेड़ व ट्री-गार्ड

पंकज पोरवाल | 13 Sep 2021 01:51

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज- श्रीराम मंडल सेवा संस्थान द्वारा पेड़ लगाओ-पर्यावरण बचाओ के तहत शनि महाराज मंदिर नौगांवा चौराहा पुरपर 21 पेड़ व 21 ट्री गार्ड लगवाए। संस्थान महासचिव रामअवतार पांडिया ने बताया कि संस्थान अध्यक्ष शांति प्रकाश मोहता के नेतृत्व में मन्दिर परिसर में पौधरोपण कर उनकी देखभाल की जिम्मेदारी मन्दिर के परिवार व भक्तजनों ने ली। मोहता ने बताया कि अगला कार्यक्रम शहर में तुलसी माता के पौधे व गमले वितरण का होगा। मजदूर महासंघ के महासचिव बंसी लाल माली, भंवरलाल सारण, मंदिर के पुजारी धर्म दास महाराज, दिलीप सोनी, संजय तोषनीवाल, नारायण तेली, पार्षद पूर्ण माली, विक्रम सोनी, भंवरलाल मंडा, सुखदेव पारीक, विक्रम सिंह राठौड़, सुभाष शर्मा, लक्ष्मण शेखावत, अनिल तिवाड़ी, मुकेश वर्मा, सत्यनारायण सैनी, बनवारी सैनी,श्रवण शर्मा, रामअवतार शर्मा, कमल चोटिया, प्रकाश शर्मा, भोना जाट, डालू खारोल, प्रहलाद प्रजापत, बद्री वैष्णव, नारायण राजोरा आदि उपस्थित थे।

भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C