सकारात्मकता के लिए विचारों को योग व ज्ञान के निर्मल जल सींचना होगा- ब्रह्माकुमारी संगीता

मूलचन्द पेसवानी | 18 Jan 2023 04:46

शाहपुरा- प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के गांधीपुरी शाहपुरा में स्थित केंद्र बुधवार को ब्रह्मा बाबा की 54वीं पुण्यतिथि मनाई गई। ब्रह्मा बाबा के स्मृति दिवस पर केन्द्र संचालिका ब्रह्माकुमारी संगीता दीदी एवं सेवा केंद्र से जुड़े भाई-बहनों ने श्रद्धासुमन अर्पित किए। 

ब्रह्माकुमारी संगीता दीदी ने विचार प्रकट करते हुए कहा कि ब्रह्मा बाबा आज हमारे बीच नहीं है फिर भी वह अव्यक्त रूप में हमारा मार्गदर्शन कर रहे हैं। ब्रह्मा बाबा इस संस्था के प्रथम संस्थापक थे। उन्हीं की प्रेरणा व आदर्श से हम दिन प्रतिदिन राजयोग, ध्यान योग व मेडिटेशन द्वारा लोगों को मानसिक शांति, प्रेम और सौहार्द से रहने का संदेश दे रहे हैं। 

संगीता दीदी ने कहा कि पौधे को सींचने से पहले जड़ को पानी देना जरूरी है। इसी प्रकार मनुष्य के नकारात्मक विचारों को सकारात्मकता में बदलने के लिए योग व ज्ञान के निर्मल जल सींचना होगा। इस अवसर पर केंद्र से जुड़े हुए सभी साधक मौजूद रहे।

भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C