प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम के लिए दिए पीले चावल

रामेश्वर प्रसाद सोनी | 20 Jan 2023 01:03

अधिवक्ताओं को पीले चावल देकर निमंत्रित करते

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज, गुलाबपुरा। कस्बे में शुक्रवार को नगर मंडल अध्यक्ष हरीश शर्मा पालिका उपाध्यक्ष सावर नाथ योगी ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मालासेरी आसींद में भगवान देवनारायण के 1111 प्रकट जन्मदिवस पर प्रस्तावित घोषित कार्यक्रम के बाद क्षेत्र में भाजपा के पदाधिकारियों ने भी कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कोर्ट प्रांगण में अधिवक्ताओं को पीले चावल देकर आमंत्रित किया है।

जानकारी के अनुसार भगवान देवनारायण का पूरे देश दुनिया में सवाई भोज का स्थान गुर्जर समाज की धार्मिक आस्था के साथ आम जन मानस में अंकित है। देश के प्रधानमंत्री मोदी का पहली बार सामाजिक धार्मिक कार्यक्रम मालासेरी (आसींद) क्षेत्र में आने से हर्ष की लहर है।

भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C