देवनारायण की जयंती पर निकाली शोभायात्रा, मंदिरों पर आकर्षक सजावट

मूलचन्द पेसवानी | 27 Jan 2023 02:45

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज़, शाहपुराभगवान श्री देवनारायण की जयंती के उपलक्ष में स्थानीय गुर्जर समाज द्वारा शोभायात्रा निकाली गई। अरनिया घोड़ा स्थित प्रसिद्ध देवनारायण के मंदिर,अरनिया रासा स्थित देवनारायण के मंदिर, आनणा के देवनारायण मंदिर, महलों के पीछे स्थित देवनारायण का मंदिर सहित विभिन्न मंदिरों पर एक दिन पूर्व से ही आकर्षक विद्युत साज-सज्जा की गई। कस्बे के विभिन्न मार्गो से होते हुए शोभायात्रा बैंड बाजों के साथ कुंड गेट स्थित देवनारायण के मंदिर पर पहुंची। जहां भगवान श्री देवनारायण की पूजा अर्चना करके प्रसाद का वितरण किया गया। इससे पूर्व कस्बे में त्रिमूर्ति चैराहा, सदर बाजार सहित विभिन्न स्थानों पर स्वागत द्वार सजाए गए। शोभा यात्रा का मार्ग में व्यापारियों ने पुष्प वर्षा करके स्वागत किया। भगवान श्री देवनारायण के चित्र के साथ समाज के लोग गाते बजाते चल रहे थे। शोभायात्रा के आगे भगवान श्री देवनारायण के प्रिय घोड़े पर ध्वजा लगाकर भगवान के जयकारा लगाए गए।

भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C