आंगनबाड़ी केन्द्र पर अम्मा प्रोग्राम व गोदभराई कार्यक्रम

महावीर वैष्णव | 02 Feb 2023 11:45

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज़, महुआ। कस्बे मे स्थित आंगनबाड़ी केंद्र 3 पर गुरुवार के दिन महिला एवं बाल विकास विभाग मांडलगढ़ बिजोलिया भारत सरकार द्वारा संचालित पोषण अभियान के अंतर्गत अम्मा प्रोग्राम और गोदभराई का कार्यक्रम हुआ। जिसमें बाल विकास परियोजना अधिकारी शंकर सिंह बेरवा ने पोषण अभियान के तहत अम्मा कार्यक्रम का प्रशिक्षण दिया और प्रखंड समन्वयक अशोक कुमार एवं प्रखंड परियोजना सहायक अंकिताभ उपाध्याय द्वारा कुपोषण बच्चों की स्क्रीनिंग करना बताया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में मधु जैन, सुनीता खटीक संतोष पहाड़िया, रेखा शर्मा, कमलेश कंवर, चंदा शर्मा, शांता मीणा, विनीता दाधीच आदि सभी 22 केंद्रों की कार्यकर्ता प्रशिक्षण में उपस्थित रही।

भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C