शाहपुरा के मनोज का क्षेत्रीय वन अधिकारी पद पर चयन

मूलचन्द पेसवानी | 08 Mar 2023 02:38

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज, शाहपुरा। शाहपुरा निवासी तथा हाल स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल गंगरार के प्रधानाचार्य मनोज शर्मा का क्षेत्रीय वन अधिकारी पद पर चयन हुआ है। आरपीएससी द्वारा वर्ष 2018 में आयोजित क्षेत्रीय वन अधिकारी,एसीएफ भर्ती परीक्षा में क्षेत्रीय वन अधिकारी प्रथम के पद पर चयन हुआ है वह वर्तमान में विवेकानंद मॉडल स्कूल गंगरार में प्रधानाचार्य के पद पर कार्यरत है। इससे पूर्व शाहपुरा के बोरडा बावरिया में अंग्रेजी के व्याख्याता के पद पर भी कार्य किया है। मनोज की इस सफलता पर कस्बे वासियों ने उन्हें बधाई दी।

भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C