भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने जिले के 20 मंडल अध्यक्ष किये घोषित

महेन्द्र नागौरी | 15 Sep 2021 12:03

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज - भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ सतीश पूनिया अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एम सादीक खान के निर्देशानुसार व जिला संगठन प्रभारी दिनेश भट्ट जिला अध्यक्ष लादु लाल तेली संगठन संरचना समन्वयक जिला प्रभारी सगीर मोहम्मद अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष इमरान कायमखानी की अनुशंसा पर अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला महामंत्री इमरान काजी व सिकंदर पठान ने 20 मंडल अध्यक्षों की घोषणा की। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी महावीर समदानी ने बताया कि मांडल विधानसभा के बागोर मंडल से मोहम्मद इरफान शेख, मंगरोप मंडल से गफूर मोहम्मद, सुवाणा मंडल से नियाज पठान मंडल अध्यक्ष होंगे। मांडलगढ़ विधानसभा के मांडलगढ़ नगर से गयासुद्दीन जुलाहा,मांडलगढ़ ग्रामीण से मोहम्मद असलम शाह,महुआ मंडल से योगेंद्र कुमार सेठिया,नंदराय मंडल से जाकिर हुसैन रंगरेज,बिजोलिया मंडल से इमरान हुसैन मंडल अध्यक्ष होंगे । सहाड़ा रायपुर विधानसभा क्षेत्र के गंगापुर नगर से दिलदार खान मंसूरी,मोखुंदा मंडल से मोहम्मद शरीफ पठान मंडल अध्यक्ष होंगे। आसींद विधानसभा क्षेत्र के आसिन्द नगर से रमजान मोहम्मद,आसींद ग्रामीण से फारूक मोहम्मद मंसूरी,बदनोर मंडल से हाजी मीर बक्ष,गुलाबपुरा मंडल से गुलजार खान पठान,हुरडा,मंडल से राजेंद्र कुमार जैन मंडल अध्यक्ष होंगे ।

जहाजपुर विधानसभा क्षेत्र के जहाजपुर नगर से जब्बार मोहम्मद,कोटडी मंडल से अकरम मंसूरी मंडल अध्यक्ष होंगे शाहपुरा विधानसभा क्षेत्र के शाहपुरा ग्रामीण मंडल से गुलशेर खान कायमखानी,फुलिया मंडल से मोहम्मद हुसैन नीलगर,बनेड़ा मंडल से मुमताज खां कायमखानी मंडल अध्यक्ष होंगे।

भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C