आज लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण

dainik bhilwara | 05 May 2023 11:35

दैनिक भीलवाड़ा न्यूजसूर्य ग्रहण के बाद साल का पहला चंद्र ग्रहण वैशाख माह की पूर्णिमा तिथि को लगने जा रहा है। साल का यह पहला चंद्र ग्रहण आज (5 मई) लगेगा। आपको बता दें कि 15 दिनों के अंतराल पर यह साल 2023 का दूसरा ग्रहण होगा। इसके पहले 20 अप्रैल को साल का पहला सूर्य ग्रहण लगा था। इस ग्रहण को भारत में नहीं देखा जा सका था। अब बुद्ध पूर्णिमा के दिन साल का पहला चंद्रग्रहण लगेगा। यह ग्रहण एक उपच्छाया चंद्र ग्रहण होगा। जिसमें चांद की सतह पर धूल भरी आंधी के रूप में नजर आएगा।

 आज साल 2023 का पहला चंद्र ग्रहण लग रहा है। भारतीय समय के अनुसार ये चंद्र ग्रहण रात 8 बजकर 45 मिनट से शुरू होगा। वहीं देर रात 1 बजे समाप्त हो जाएगा। साल का पहला चंद्र ग्रहण एक उपच्छाया चंद्र ग्रहण है। इस चंद्र ग्रहण को दुनियाभर के कुछ ही हिस्सों में देखा जा सकेगा। ये भारत में दिखाई नहीं देगा और न ही इसका सूतक काल मान्य होगा। वहीं ज्योतिष के जानकारों के अनुसार साल का पहला चंद्र ग्रहण तुला राशि और स्वाति नक्षत्र में लग रहा है, इसलिए इसे काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C