मोदी के जन्मोत्सव पर श्रमदान

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज | 17 Sep 2021 03:25

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज,रायपुर। भाजपा महिला मोर्चा द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 71वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष अल्का मूंदड़ा, जिलाध्यक्ष लादूलाल तेली, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष मंजु पालीवाल आदि के निर्देशानुसार महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष डॉ मीरा किराड़ ने रायपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर वेक्सीन लगाने आए हुए महिला एवं पुरुषों को एवं वार्ड में भर्ती मरीजों को चाय पिलाई एवं फल वितरण किए । इस मौके पर महिला मोर्चा की बहनें एवम अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे। इसी तरह रायपुर भाजपा मंडल के पूर्व अध्यक्ष व रायपुर ग्राम पंचायत सरपंच इंजीनियर रामेश्वरलाल छिपा के नेतृत्व में मोदी के जन्मोत्सव पर कस्बे की अतिप्राचीन झालरा बावड़ी की सफाई की गई। इस श्रमदान के महायज्ञ में मंडल उपाध्यक्ष लेहरु लाल कुमावत, कन्हैया लाल सुथार, सुभाष चंद्र झंवर, बसंत सुखलेचा, राजकुमार टेलर सहित अन्य उपस्थित थे।

भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C