नियति व प्रकृति किसी को नहीं करती है क्षमा : त्रयम्बकेश्वर चैतन्य महाराज

पंकज पोरवाल | 17 Sep 2021 03:28

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज,भीलवाड़ा। बाल ब्रह्मचारी अनन्त विभूषित त्रयम्बकेश्वर चैतन्य महाराज ने कहा की जिन सुविधाओं का मूल्य नहीं चुकाया जाता है उनका मूल्यांकन भी नहीं किया जा सकता है। अपने आप से मिलने का समय है मौन। बच्चों को प्रेरणा देना अच्छा है लेकिन उन पर थोपना ठीक नहीं है। बड़े काम करने वालों को मौन रहना चाहिए। नियति व प्रकृति किसी को क्षमा नहीं करती है। कर्म विधान में उधार नहीं चलता है। जैसा बोओगे वैसा काटोगे यह धरती का विज्ञान है। जो दूसरों को जलाना चाहता है वह जले ना जले स्वयं को पहले जलना पड़ता है। सन्त शुक्रवार को हरीसेवा उदासीन सनातन मंदिर में चातुर्मास प्रवचन के तहत श्रद्धालु समुदाय को संबोधित कर रहे थे। प्रवचन के प्रारंभ में महाराज का आशीर्वाद शंभू लाल व्यास, उषा व्यास, ओमप्रकाश छिपा, शांता देवी छिपा ने लिया। उक्त दंपति ने महर्षि दधीचि जयंती पर देह दान की घोषणा की इस पर सन्त ने उन्हें आशीर्वाद दिया। प्रवक्ता रजनीकांत आचार्य ने बताया कि 13 सितंबर से चल रहे 100 कुंडिया गणेश लक्ष्मी महायज्ञ की पूर्णाहुति 19 सितंबर रविवार को सुबह 11ः15 बजे होगी। शुक्रवार को यज्ञ महाआरती का आकाश मार्ग से ड्रोन द्वारा पुष्प वर्षा कर अभिनंदन किया गया। आयोजक परिवार के राधेश्याम अग्रवाल ने बताया की हरिशेवा उदासीन आश्रम सनातन मन्दिर में महामंडलेश्वर हंसराम उदासीन महाराज के सानिध्य में प्रवचन प्रतिदिन अपराह्न 3 से शाम 5 बजे तक चल रहे है। प्रवचन का फेसबुक पर सीधा व यूट्यूब पर शाम को प्रसारण किया जा रहा है। संयोजक परिवार के छीतरमल, कृष्ण गोपाल व प्रह्लाद अग्रवाल ने बताया की संत के साथ दंडी स्वामी प्रबोधाश्रम महाराज, नृसिंह भारती महाराज, आचार्य हरि ओम महाराज, स्वामी नारायण महाराज, ब्रह्मचारी देवेश महाराज भी ज्ञान गंगा बहा रहे हैं।

भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C