मकान की छत टूटी, गर्भवती महिला की मौत

दैनिक भीलवाड़ा | 10 Jun 2023 08:32

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज, भीलवाड़ा। जिले के देवतलाई गांव में शुक्रवार रात को एक मकान की छत अचानक से नीचे आ गिरी। हादसे में मकान के नीचे एक गर्भवती महिला की दब जाने से मौत हो गई। मृतका गांव की वार्ड पंच थी। छत गिरने के धमाके को सुनकर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। लोगों ने तुरंत महिला वार्ड पंच व उसके पति को बाहर निकाला और हॉस्पिटल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं उसके पति का उपचार जारी है। इधर, हादसे की सूचना मिलने के बाद पारोली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

जानकारी के अनुसार कांटी ग्राम पंचायत की वार्ड पंच लाड देवी गुर्जर(24) पत्नी उदयलाल गुर्जर छत की रिपेयरिंग का काम चल रहा है। शुक्रवार रात को छत पर दो ट्रैक्टर बजरी डलवाई गई थी। बजरी डलवाने के बाद सभी लाडदेवी व उनका परिवार सो गया था। करीब 2 घंटे बाद अचानक से छत नीचे गिर गई। वार्डपंच लाडदेवी छत के मलबे के नीचे दब गई। जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं वार्डपंच का पति उदयलाल गंभीर घायल हो गया।

ग्रामीणों ने बताया कि वार्ड पंच के मकान की छत से काफी पानी टपक रहा था। इसके चलते बारिश के समय उन्हें काफी परेशानी हो रही थी। बारिश से पहले इस समस्या को खत्म करवाने के लिए उन्होंने एक साथ दो ट्रैक्टर बजरी छत पर डलवा दी। इतनी बजरी का वजन छत सहन नहीं कर पाई। और वह नीचे गिर गई।

गर्भवती थी वार्ड पंच

ग्रामीणों ने बताया कि वार्ड पंच लाडदेवी 7 माह से गर्भवती थी। उससे पहले 4 साल का बेटा है। हादसे के समय उसका बेटा घर के बरामदे में सोया हुआ था। जिससे उसकी ज्यादा चोट नहीं आई।

भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C