गीता पाठ कभी रोने नहीं देता है: महामंडलेश्वर अनन्तदेव

पंकज पोरवाल | 19 Sep 2021 02:05

 

 दैनिक भीलवाड़ा न्यूज, भीलवाड़ा । श्री रामधाम रामायण मंडल ट्रस्ट की ओर से हमीरगढ़ रोड स्थित रामधाम में चल रहे चातुर्मास का रविवार को समापन हुआ। इस मौके पर वामदेव ज्योतिरमठ वृंदावन के संस्थापक, रामधाम के संरक्षक एवं अखिल भारतीय संत समिति के केंद्रीय उपाध्यक्ष महामंडलेश्वर 1008 स्वामी अनंत देव गिरी महाराज (वृंदावन) ने कहा की गीता पाठ हमे कभी रोने नहीं देता है। महापुरुषों व आचार्यो से हमने यह सीखा है और हम इसे आगे से आगे बढ़ा रहे है। गीता को धारण कर लिया तो भगवान का विनियोग भी दुख नहीं देता है। भगवान भी विनियोग करते होंगे तो वह गीता पाठ से ठीक हो जाते होंगे। हमे धर्मशील होकर अध्ययन करना चाहिए। हमारी चिंतन करने की क्षमता बढ़नी चाहिए। वर्तमान में पूजा अर्चना के साथ गीता का पाठ करना चाहिए। इसका भी बड़ा महत्व है। ट्रस्ट के अध्यक्ष सूर्यप्रकाश मानसिंहका ने बताया कि चातुर्मास समापन के दौरान ट्रस्ट की ओर से महामंडलेश्वर के साथ ही दंडी स्वामी शंकरानंद सरस्वती, वामदेव आश्रम के स्वामी डॉ. नारायण चेतन, स्वामी लक्ष्मण चेतन महाराज, परमहंस वामदेव ज्योर्तिमठ वृन्दावन के स्वामी मितानंद महाराज बंगाली बाबा, सुधेश कुमार फगवाड़ा सहित संत समाज का शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया गया। सभी सन्तो को भेंट देकर विदाई दी गई। महामंडलेश्वर ने भेंट को स्वीकार नहीं किया। महामंडलेश्वर का कहना था की वे भेंट व दक्षिणा स्वीकार नहीं करते हैं। ट्रस्ट के सचिव अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान जिंदल शॉ व वन विभाग की ओर से औषधि युक्त 300 पौधे वन विभाग के भंवर सिंह व जिंदल शॉ के लाइजनिंग हेड राजेन्द्र गौड़ ने वितरित किये गए। गोपाल अग्रवाल, दामोदर अग्रवाल, मदनलाल अग्रवाल आदि मौजूद थे। ट्रस्ट के शिवप्रकाश लाठी ने बताया कि समापन कार्यक्रम के बाद दोपहर 3:00 से 5:30 बजे तक ट्रस्ट की ओर से लक्ष्मीनारायण मंदिर में साप्ताहिक रामायण का पाठ हुआ। प्रवक्ता गोविंदप्रसाद सोडानी ने बताया कि 20 सितम्बर से प्रतिदिन सुबह 8 बजे गीता व हनुमान चालीसा का पाठ नंद किशोर शर्मा, ओम अग्रवाल, राकेश सिंघल, ओमप्रकाश लड्ढा (पंजाब बैंक) के संयोजन में होगा। डॉ. अभिषेक दाधीच रामस्नेही हॉस्पिटल का सेवाओ में विशेष सहयोग रहा। कुलदीप माथुर ने रामधाम की वेबसाइट बनाई है। ट्रस्ट की ओर से अप्रत्यक्ष व प्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले मीडियाकर्मियों, प्रशासन, सह्योगदाताओ का आभार व्यक्त किया। सूर्यप्रकाश मानसिंहका, हेमंत मानसिंहका, दीपक मानसिंहका, मदनलाल अग्रवाल ने श्री वामदेव ज्योतिर्मठ के लिए सहयोग प्रदान किया।

भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C