अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला मंडल ने सावन मास के अवसर पर किया पौधारोपण

पंकज पोरवाल | 04 Jul 2023 04:37

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज़, भीलवाड़ा। अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला मंडल द्वारा सावन मास के शुभ अवसर पर पौधारोपण का कार्यक्रम किया गया। इस अवसर पर छायादार एवं फलदार के साथ औषधीय पौधे विजय सिंह पथिक नगर के नर्वदेश्वर मंदिर के सामने पीस पार्क मे किया गया। सचिव मधु लढ़ा ने बताया कि सावन मास को लेकर सह सचिव उषा सोमानी के सहयोग से पर्यावरण प्रमुख चेतना बसेर के साथ मंडल की सभी सदस्यों के सानिध्य मे गुड़हल, चमेली, मोगरा, अपराजिता, गैंदा, कनेर सफेद आंक, नीम गिलोय, एलोवेरा, हड्डी जोड़ सहित 21 पौधे लगवाए गए। लढ़ा ने बताया कि पूरे वर्ष में सावन माह का विशेष महत्व होता है यह महीना पौधरोपण के लिए सर्वश्रेष्ठ होता है। इस माह में लगाए गए पेड़-पौधे शीघ्र ही फलते-फूलते हैं। पौधारोपण कार्यक्रम मे अध्यक्ष आशा समदानी, उपाध्यक्ष स्नेह लता पटवारी, सीमा बिरला, सुनीता ‌शारदा, मीनाक्षी मानसिंहका, रामू मंडोवरा, बाल विकास मंत्री अनीता नोलखा, मधु बहेडिया, आशा दरगड़, गुणमाला अग्रवाल, करुणा लोहिया, सुमन माहेश्वरी, रश्मि कालानी, सुनीता रावत, सुमन राठी, सुमन चौहान उपस्थित रही।

भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C