महात्मा गाँधी दर्शन समिति का प्रशिक्षण शिविर गांधी दर्शन को समझ कर आत्मसात करना बहुत जरूरी- डा. मंडेला

मूलचन्द पेसवानी | 07 Jul 2023 01:10

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज़, शाहपुराशान्ति एवं अहिंसा निदेशालय जयपुर के निर्देशानुसार शाहपुरा उपखंड मुख्यालय पर शुक्रवार को गांधी दर्शन प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया।

प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ जिले के शांति एवं अहिंसा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अक्षय त्रिपाठी के निर्देशन में अतिथियों ने महात्मा गांधीजी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित करके किया। इससे पूर्व प्रभात फेरी भी निकाली गई। जिसमे स्काउट, एनसीसी के छात्रों आदि ने भाग लिया। इसमें शाहपुरा के अलावा फुलियाकलां उपखंड के स्वयंसेवकों ने भी भाग लिया।

समारेाह में तहसीलदार रामकिशोर जागीड, जिला अस्पताल के पीएमओ डा. अशोक जैन, पालिका ईओ भानु प्रताप सिंह, एवीएनएल के एईएन धर्मराज बेरवा, पीसीसी मेंबर संदीप महावीर जीनगर, डीएफएफटी फंड कमेटी के सदस्य राजकुमार बेरवा, रामेश्वर सोलंकी, देवी बेरवा, अशोक भारद्वाज उपस्थित रहे।

गीतकार व साहित्यकार डा. कैलाश मण्डेला ने कहा कि आमजन महात्मा गांधीजी के जीवन आदर्शों से प्रेरणा लेकर सत्य, अहिंसा, सौहार्द के पथ पर चले। महात्मा गांधीजी के जीवन आदर्शों का अनुसरण करें। आज इसकी महत्ती आवश्रूकता है। गांधी दर्शन को समझ कर आत्मसात करना बहुत जरूरी हो गया है।

महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति के संयोजक अविनाश शर्मा ने सभी का स्वागत करते हुए बताया कि शिविर में प्रशिक्षणार्थियों का रजिस्ट्रेशन किया गया। प्रशिक्षणार्थियों को गांधी दर्शन विषय पर प्रशिक्षण दिया है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण शिविर के माध्यम से प्रशिक्षणार्थी सेवा प्रेरक बनकर महात्मा गांधीजी के जीवन दर्शन को आमजन तक पहुंचाएंगे व जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाएंगे।

भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C