सेना के दो जवान नदी में बहे: दिल्ली में बारिश ने 41 साल का रिकॉर्ड तोड़ा, अमरनाथ यात्रा फिर से शुरू

दैनिक भीलवाड़ा | 09 Jul 2023 08:26

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज। दिल्ली, हिमाचल, पंजाब सहित देश के उत्तरी राज्यों में भारी बारिश हो रही है। दिल्ली में 41 साल का रिकॉर्ड टूटा। 1982 के बाद से जुलाई में एक दिन में सबसे ज्यादा 153 मिमी बारिश हुई। इससे पहले 25 जुलाई 1982 में 169.9 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई थी। 2003 में 24 घंटे में 133.4 मिमी बारिश हुई थी। वहीं 2013 में दिल्ली में 123.4 मिमी बारिश हुई थी।

बारिश के चलते जम्मू-कश्मीर के पुंछ में सेना के दो जवान पोशाना नदी पार करते हुए बह गए। वहीं हिमाचल में 3, जम्मू में 2 और यूपी में बिजली गिरने से 3 लोगों की मौत हो गई।

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में राजस्थान और मध्य प्रदेश समेत 23 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। हिमाचल के लाहौल और स्पीति में बाढ़ और एवलांच की चेतावनी दी है।

कश्मीर में खराब मौसम के चलते अमरनाथ यात्रा दो दिन से रुकी थी। रविवार को इसे फिर से शुरू कर दिया गया। तेज बारिश के चलते 6 हजार अमरनाथ यात्री रामबन में फंस गए थे।

भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C