शाहपुरा के त्रिपाठी बने कांग्रेस जिलाध्यक्ष, कांग्रेसजनों ने की आतिशबाजी

मूलचन्द पेसवानी | 11 Jul 2023 11:21

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज़, शाहपुरा शाहपुरा मूल के पूर्व यूआईटी चेयरमेन अक्षय त्रिपाठी के कांग्रेस के भीलवाड़ा जिला अध्यक्ष बनने पर शाहपुरा के कांग्रेसजनों में हर्ष व्याप्त है। स्थानीय कांग्रेसजनों ने त्रिमूर्ति चैराहे पर देर रात आतिशबाजी कर इसकी खुशी मनाई है। यूथ कांग्रेस के पूर्व नगर अध्यक्ष अतुल त्रिपाठी की अगुवाई में हुए आयोजन में सभी कांग्रेसियों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर इसकी बधाई दी। इस दौरान यहां पूर्व सरपंच राजेंद्र जैन, पूर्व पालिका उपाध्यक्ष नमन ओझा, कांग्रेस सेवादल ब्लॉक अध्यक्ष जयंत जीनगर, वरिष्ठ पार्षद रमेश सेन, पूर्व सरपंच राजेंद्र चैधरी, नगर उपाध्यक्ष सुनील मिश्रा, महामंत्री ओमप्रकाश सिंधी, नगर प्रवक्ता रजत जैन, यूथ अध्यक्ष अमन पौंड्रिक, उत्तम मराठा, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अभिमन्यु सिंह राणावत, रोहित धाकड़ सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।

भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C