शाहपुरा जिले की रणनीति के लिए भाजपाई पहुंचे जयपुर

मूलचंद पेसवानी | 06 Aug 2023 07:15

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज़, शाहपुराशाहपुरा में नवगठित जिले को लेकर शुरू हुए आंदोलन की अग्रिम रणनीति के लिए भाजपा का प्रतिनिधि मंडल आज जयपुर पहुंचा है। पालिका अध्यक्ष रघुनंदन सोनी, भाजपा नगर अध्यक्ष राजेश पारीक, उपाध्यक्ष चंद्रप्रकाश चोधरी, जोगेंद्र सिंह, जिला मंत्री तारा चाष्टा, पार्षद योगेश पारीक, युवा मोर्चा अध्यक्ष राजेंद्र जांगीड़, जयपुर पहुंचे है।

शाहपुरा विधायक कैलाश मेघवाल को इनके द्वारा चल रहे आंदोलन की जानकारी दी गई है। मेघवाल पिछले तीन दिनों से आई फ्लू रोग से ग्रसित होने के कारण भाजपा प्रतिनिधिमंडल आज पहुंचा है। भाजपा अध्यक्ष पारीक ने बताया कि विधायक मेघवाल के निर्देश से भाजपा अपनी रणनीति घोषित करेगी।

भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C